कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के 13वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा

गया से (आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
 गया कन्या विवाह एवं  विकास सोसाइटी स्थित प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था सचिव श्री विकास कुमार माली ने कहा कि संस्था अपनी उद्देश्यों बाल विवाह, दहेज प्रथा के बहिष्कार की मुहिम को अग्रसरित करते हुए इसी माह दिनांक 6 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को झारखंड राज्य के गढ़वा शहर स्थित दानरो नदी छठ घाट में 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू कन्याओं को उनके रीति-रिवाज से एवं मुस्लिम कन्याओं को निकाह पढाकर राज्य के पेयजल मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, प्रशासनिक पदाधिकारीगण एवं गणमान्य समाज सेवीगण के समक्ष विवाह संपन्न किया गया जिसमें सभी नव विवाहित कन्याओं को संस्था द्वारा आशीर्वाद स्वरुप उनके गृहस्थ जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं ट्रंक,गोदरेज, पलंग, कुकर, तोषक,रजाई,बेडशीट, बर्तन सेट, वर -वधू वस्त्र श्रृंगार सामग्री इत्यादि देकर स सम्मान विदा करने का कार्य किया गया साथ ही सभी कन्याओं के माता-पिता को कहा कि बेटियों को बोझ ना समझे क्योंकि बेटियां ही समाज के निर्माण कर्ता है संस्था उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है तथा यह भी कहा कि संस्था का 13वां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को प्रधान कार्यालय स्थित बैरागी रोड हरिजन मंदिर  में मनाया जा रहा है जिसमें गया शहर के सभी जन प्रतिनिधिगण समाजसेवीगण, प्रशासनिक पदाधिकारीगण को सहृदय आमंत्रण है आप सभी इस कार्यक्रम में सरिक हो |जिससे कि संस्था के उद्देश्यों को सफल करने में सभी संस्था के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ सके और समाज की कुरीतिओं को मिटाने में संस्था के पदाधिकारी को सहायता प्रदान हो सके | इस मौके पर संस्था के सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हसीबुल्लाह अंसारी, प्रभारी कोषाध्यक्ष संजय सिंह, महिला पदाधिकारी महजबीन साहिबा आदि मौजूद थे |

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST