सामुदायिक किचेन से मिल रहा लोगों को भरपेट भोजन, आपदा विभाग के ओर से किया गया है प्रबंध

रिपोर्ट: सूरज कुमार राठी

भोजपुर/जगदीशपुर। जगदीशपुर नगर के सवारथ साहू प्लस टू उच्च विद्यालय में आपदा की ओर से सामुदायिक किचेन की शुरुआत गुरुवार से ही की गई है। इस किचेन में वैसे लोग आकर अपना भोजन कर सकते हैं जो बिल्कुल असहाय हैं व उन्हें कुछ खाना पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय जगदीशपुर अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने बताया कि इस सामुदायिक किचेन में वैसे लोग लाभान्वित होंगे जो बिल्कुल गरीब, असहाय, निर्बल और कमजोर तबके के है। जिन्हें राशन पानी का कोई उपाय नहीं है जो दर-दर भटकते हैं। उनके लिए यह सामुदायिक किचेन लाभदायक होगा। लॉकडाउन व कोरोना को देखते हुए इस किचेन को आपदा की ओर से शुरू किया गया है।


शनिवार को दिन में कुल 88 लोगों ने भोजन किया। वही रात को भी कई लोगों को भोजन परोसा गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक भोजन की व्यवस्था है। जबकि 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक गरीब असहाय व वेवश लोग यहां भोजन आकर कर सकते हैं। वही, जैसे ही लोगों को पता चला कि सामुदायिक किचेन चल रहा है तो पहले और दूसरे दिन की तुलना में शनिवार को ज्यादा लोग पहुंचकर भोजन ग्रहण किया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST