जगदीशपुर में लोजपा ने की संगठन की मजबूती पर चर्चा, कोर कमेटी का गठन, बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा

Aa
जगदीशपुर/आरा ( सूरज कुमार राठी)
नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित सस्ता बाजार की परिसर में शनिवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता लोजपा नेता अनूप पटेल ने की और संचालन पिंटू चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान जगदीशपुर बिस से लोजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में पंचायतवार संयोजक और पंचायत प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। हर पंचायत से एक सौ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना है। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सिंह कुशवाहा, मुखिया संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रमुख परशुराम चंद्रवंशी, विनय मिश्रा, अजय कुमार, अशोक कुशवाहा, मदन साह, उपेंद्र कुशवाहा पिंकू कुशवाहा, अरुण प्रताप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मुकेश सिंह, विजय पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा, मुखिया पिंटू सिंह, शाहबाज वारिस खान और कृष्णा यादव समेत लाल बहादुर महतो मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST