विकास के लिए दिन रात एक कर देंगे: भगवान सिंह

● लोजपा को वोट करने की अपील

● विधानसभा के विभिन्न गावो का किया दौरा


जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी)। पूर्व मंत्री सह लोजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा के विभिन्न गावो  का दौरा कर लोगों से लोजपा को वोट करने की अपील की।
                   वे शुक्रवार को  बनकट, असुघन, सुल्तानपुर, हॉट पोखर, कौरा, ज्ञानपुरा दुल्हीनगंज कारण टोला व  आयर गांव के जनता से चौमुखी विकास के लिए वोट मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरे साथ हर जाति धर्म के लोग हैं। जनसंपर्क के दौरान अपार स्नेह व जनसमर्थन मिल रहा है व अपने क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। कहां की जगदीशपुर के विकास के लिए दिन रात एक कर देंगे। मौके पर मुखिया नीरज सिंह कुशवाहा, अनूप पटेल, मुकेश सिंह व संतोष चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST