सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे तेजस्वी तो दस लाख मिलेगा रोजगार: लोहिया

दलित, महादलित व अति पिछड़ा बस्ती में चलाया अभियान

● स्टेडियम व महिला कॉलेज का होगा निर्माण

         
जगदीशपुर/आरा। (सूरज कुमार राठी)।  महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सह विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने कहा कि राज्य में गरीबों का सरकार बनने जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे तो दस लाख युवाओं का रोजगार मिलेगा। वह गुरुवार को दलित, महादलित व अति पिछड़ा बस्ती में जनता से रूबरू होते हुए कह रहे थे।
                                      
               राजद प्रत्याशी ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में जनता का शोषण किया जा रहा है। युवा वर्ग डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हुए हैं। सरकार जनता की बात सुनने के बजाय दबा देती है। ऐसे तानाशाही सरकार को जनता भगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीतकर जाता हूं तो सबसे पहले छूटे हुए कार्य को पूरा करूंगा व मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम व महिला कॉलेज का निर्माण होगा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, सुरेश पहलवान, गोरखनाथ, हरिशंकर मुखिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST