शोकाकुल परिवारों से मिल विधायक लोहिया ने दी सांत्वना

● दो पक्षों का विवाद सुलझा कर शांति बनाए रखने की अपील

● मुआवजे से संबंधित अधिकारियों से किया बात


जगदीशपुर। भोजपुर के जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले। जहां उन्होंने नगर के वार्ड संख्या तीन निवासी रामदयाल चौधरी उर्फ अहीर चौधरी के घर पहुंचे। मालूम हो कि गुरुवार को रामदयाल चौधरी के नात 14 वर्षीय शंकर कुमार नगर के छठिया तालाब में दोस्तों के साथ तैराकी के दौरान पानी से भरे तालाब में डूब गया। शुक्रवार को किशोर का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने मृतक के ननिहाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख के घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत है। दुख-सुख प्रकृति के दो पहलू होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में, मैं परिवार वालों के साथ हूँ। हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। साथ ही विधायक ने मुआवजे संबंधित अधिकारियों से बात की।
                      इसके बाद विधायक ने पीरो प्रखंड के पीटाठ, वंशी टोला, डिहरी सहित कई गांव का भ्रमण किया। विधायक ने पीटाठ गांव निवासी शिव शंकर उपाध्याय और उनकी पत्नी से मिलकर संवेदना प्रकट किया। बीते दिन नदी में डूबने से उनके पुत्र मनीष कुमार पांडे की मौत हो गई थी। तत्पश्चात विधायक ने दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझा कर शांति बनाए रखने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपस में मिलजुल कर रहना ही जरूरी है। भाईचारा का माहौल से प्रेम मोहब्बत बढ़ता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान,जिला सचिव सह पूर्व मुखिया दारा सिंह, अनिल सिंह, मदन सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, धनजी सिंह,  श्रीभगवान सिंह, अजय सिंह, हरेन्दर पाण्डेय, जगदीश उपाध्याय, मनोज सिंह  सहित अन्य थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST