अनियंत्रित वाहन के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मृत्यु, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा


सारण: (पन्नालाल कुमार) सारण जिले के अवतार नगर थानांतर्गत छपरा पटना मुख्य मार्ग पर मौजमपुर फुलवरिया टोला गांव के समीप अनियंत्रित सूमो वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के पुर्वी बलूआ गांव निवासी 50 वर्षीय सुभाष राय बताया गया है। वह अपने गांव के ही मुकेश कुमार के साथ बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था।
तभी अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही सूमो विक्टा वाहन ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। जिससे सुभाष राय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और मुकेश कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे अवतार नगर थाना की पुलिस ने घायल को स्वस्थ केंद्र भेजवाया। तथा शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST