महिला मुखिया ने मदद को बढ़ाई हाथ।लॉक डॉउन में असहयोग के बीच बांट रही है खाद्यान्न

रंजन कुमार (सासाराम)
रोहतास जिला में कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद गरीबों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ रहे हैं।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधि इसके लिए प्रयासरत हैं। डिहरी के चकन्हा पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने गरीब और असहायों के बीच राशन तथा अन्य सामग्री का वितरण किया। पिछले कई दिनों से इस कार्य में लगी। सबसे बड़ी बात है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। गांव में एक स्थान पर अलग-अलग गोला बनाए गए हैं। जहां लाभुक को खड़ा किया जाता है तथा बारी-बारी से लोगों को खाद्यान्न तथा अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। महिला मुखिया की इस प्रयास की चारों और सराहना हो रही है। महिला मुखिया पूनम देवी खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रही हैं। ऐसे लोग जो रोज कमाते थे, तब खाते थे। उन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या है। जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह के मदद से उन लोगों को काफी राहत हुई है। इस कार्य में चकन्हा के समाजसेवी पप्पू यादव भी भरपूर मदद कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST