रोहतास जिले की यह मुखिया खुद कर रही हैं अपने पंचायत की सैनिटाइज।


रंजन कुमार (सासाराम)
आज जबकि ज्यादातर लोग अपने घरों में लॉक डाउन हैं। लोग घर के बाहर की गतिविधियों से पूरी तरह से दूर है। ऐसे में रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के नरवर पंचायत की मुखिया सीता यादव जन सेवा में लगी हुई है। उनके काम करने का तरीका लोगों को आकर्षित कर रहा है। आज जब गांव में मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में सीता यादव ने पूरे गांव को सेनेटाइज करने का बीड़ा खुद उठाया। पिछले एक सप्ताह से वे अपने पीठ पर सैनिटाइजर का डब्बा बांधकर खुद पूरे गांव को सेनीटाइज करने में लगी हुई है। सीता यादव के इस जज्बे को देखकर सभी लोग हतप्रभ हैं।
पंचायत के कई गांव को अभी तक वे सेनीटाइज कर चुकी हैं। एक महिला जनप्रतिनिधि के इस तरह के कार्य से गांव के लोग खासे प्रभावित हैं। सीता यादव प्रतिदिन सुबह-सुबह अपने चेहरे पर मास्क लगाकर, हाथों में गल्पस पहनकर खुद अपने पीठ पर सेनीटाइजर का डब्बा लेकर निकल पड़ती है और गलियों में घूम घूम कर सेनेटरज कर रही हैं। इस मुश्किल समय में जहां ज्यादातर जनप्रतिनिधि अपने सामाजिक सरोकारों से दूर हैं। ऐसे में सीता यादव कि यह लगनशीलता लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। वह घूम घूम कर अपने पंचायत क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय भी लोगों को बता रही हैं। वे कहती हैं कि अपने पंचायत की खुद सेवा करने से उन्हें संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ ही गांव गलियों में लोग कैसे रह रहे हैं तथा कोरोना से बचने के उपाय कर रहे हैं या नहीं। इसकी भी उन्हें जानकारी मिल जाती। महिला मुखिया के इस कार्यकुशलता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST