देश में कोरोना से अब तक 1074 लोगों की मौत, 33050 मरीजों की संख्या, 8325हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। देश में मरीजों की संख्या 33050 तक पहुंच गई है। 8325 लोग अब तक ठीक हो गए हैं। इसके बाद 23651 एक्टिव केस हैं। मृतकों की संख्या 1074 तक पहुंच गई है। देश में 24 घंटे के अंदर 1778 नए केस सामने आए है और 67 लोगों की मौत हो गई है । 

देश के महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीमारों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है। बुधवार से अब तक 597 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में कल से अब तक कोरोना से 26 मौतें हुई हैं। बीमारों की तादाद 6 हजार 644 तक पहुंच गई है। गुजरात में बीमारों की संख्या 4 हजार पार कर गई है। कल से अब तक 308 नए मामले सामने आए हैं, 16 लोगों ने जान गंवाई ।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST