अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को तबीयत खराब होने पर मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में हैं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी। रणधीर कपूर ने बताया कि वह अस्पताल में हैं, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, 
इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वे करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST