लॉक डाउन में अपने ने अपनो को गोली मार किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस

सहरसा: ( अमीर झा) एक तरफ लोग कोरोना वायरस को लेकर त्राहिमाम कर रहे है। वही दूसरी तरफ आपस में लोग खून खराबा करने को तैयार है।
आपको बता दें एक ताजा मामला बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव के वार्ड 10 का मामला जो कि दो सगे भाइयों के बीच रूपए -पैसे को लेकर विवाद उत्पन्न हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई अरविंद यादव ने अपने छोटे भाई विपिन यादव के ऊपर गोली चला दिया। 
 मिली जानकरी के अनुसार गोली विपिन यादव के सिर में लगा है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर आये तब तक अरविंद यादव गोली मारकर भाग गया।। लोगों के द्वारा आनन-फानन में निजी अस्पताल सहरसा में इलाज के लिए ले गया, जहाँ  घायल का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा अपने सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जानकारी लिये।। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी शायद रुपये-पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। आगे की करवाई घायल के फर्द बयान के उपरांत किया जाएगा।।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST