महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम जी के चित्र पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम जी के चित्र पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
गया। गया शहर के रंग बहादुर रोड स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम जी के आवास पर जी 20 की सफलता पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम जी के पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अंगवस्त्र, फूलो का गुलदस्ता एवं विष्णु चरण चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा कि सखीचंद राम जी महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए कोतवाली थाना के पास पुलिस से संघर्ष करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था आज वैसे स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने का अवसर प्रदान हुआ। उनके पुत्रों से मिलकर खुशी हुआ। भाजपा गया शहर के स्वतंत्रता सेनानी निवास करने वाले लोगों से मिलकर सम्मानित करते रहेगें।
आज के कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पाण्डेय, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती, राणा रंजीत सिंह, संजय यादव, महेश यादव, नमामि गंगे के सह संयोजक धनंजय पांडेय, बबलू कुमार, कुंदन सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST