बड़ी खबर: सड़क हादसे में दूल्हे की भाई की मौत, बक्सर का था मृतक, नहीं हुई शादी



भोजपुर: (सूरज कुमार)  देर रात सोमवार को आरा-मोहनिया एनएच थर्टी पथ पर  सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के पास की  है। पहली जानकारी के मुताबिक, मृतक बक्सर जिले के ग्राम मोहरिया निवासी बाबूधन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताया जा रहा है। वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने भाई दिनेश कुमार के बरात में सम्मिलित होने के लिए जगदीशपुर थाना अंतर्गत भटौली गांव निवासी अवध बिहारी सिंह के घर अपाची बाइक से जा रहा था, तभी धनगाई थाना के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी मोनु कुमार जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा दिनेश कुमार आरा के लिए रवाना हो गया। इधर, घटना की खबर मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के घर मातम पसर गया। खुशी के माहौल में पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं राजद के प्रदेश  महासचिव सुरेश पहलवान ने अस्पताल में घायल मोनू कुमार के इलाज कराते नजर आए। वही समाचार लिखे जाने तक सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई कि शादी घटना को लेकर नहीं हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST