केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोविशिल्ड टीका लगवाया, बोले भारत का टीका सबसे सेफ, सत्तर देशों में सप्लाई


बेगूसराय:
 बेगूसराय सदर अस्पताल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरोना से बचाव के लिए कोवीशील्ड का टीका लगवाया।सदर अस्पताल में एएनएम स्वाति कुमारी ने मंत्री गिरिराज सिंह को कोविड-19 का टीका लगाया।

इस दौरान गिरिराज सिंह ने जहां प्रधानमंत्री मोदी और भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ की वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री पर भरोसा कर वैक्सीन बनाया है। डब्लूएचओ तारिफ कर रहा है। आज भारत 70 देशों में वैक्सीन देने का काम कर रही है,लेकिन अखिलेश यादव कहते हैं कि यह मोदी का वैक्सीन है।वह अकेले में वैक्सीन लगवा लेंगे और बाहर भ्रम फैल आएंगे।

भारत वसुधैव कुटुंबकम में यकीन करती है।भारत के वैक्सीन पर पूरी दुनिया और डब्ल्यूएचओ भी मानता है लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री के तारीफ के बदले दुष्प्रचार करता है। आज भारत के वैक्सीन के सामने चीन भी पीछे रह गया है। विपक्ष को भी तारिक करनी चाहिए। कोई इमरान की बात बोलता है राहुल चाइना की भाषा बोलते हैं पता नहीं चलता कि विपक्ष कौन भाषा बोलते हैं। गिरीराज सिंह के साथ भाजपा के तीन नेताओं ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST