जयंती पर याद की गईं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले,बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन सामग्री

जगदीशपुर (भोजपुर)।
प्रखंड क्षेत्र के ईसाढी बाजार स्थित आदर्श इंडिया रेजिडेंशियल एकेडमी विद्यालय परिसर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड उप प्रमुख अखिलेश कुशवाहा व समाजसेवी रोहित कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अतिथि द्वय व विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों ने चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की क्रांति ज्योति थीं, उन्होंने देश में पहली कन्या पाठशाला खोलकर क्रांतिकारी कार्य किया था व देश की प्रथम महिला शिक्षिक होने का गौरव प्राप्त किया। वह समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। तत्पश्चात बच्चों के बीच कॉपी, किताब, कलम, पेंसिल आदि पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को पढाई के लिए प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र शाक्य, अभिषेक बौद्ध, संजय बौद्ध, विनोद कुशवाहा, रामनरेश शिक्षक व अमरनाथ शिक्षक  समेत रत्नेश मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST