दिल्ली में BJP की टेंशन बढ़ाएगी JDU! आरसीपी ने किया ऐलान, MCD चुनाव में उतरेगी जदयू

डेस्क:
जदयू के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने घोषणा की कि पार्टी दिल्ली में अपने जनाधार का विस्तार करेगी तथा दिल्ली में नगर निगम चुनाव में भी हिस्सा लेगी। उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूरा दमखम दिखाएगी और दिल्ली फतह की ओर कदम बढ़ाएगी। जदयू ने पिछले साल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किये थे, जिन्हें काफी मत प्राप्त हुए थे। इससे दिल्ली के कई इलाकों जदयू का अच्छा जनाधार तैयार हो गया है। 

आरसीपी सिंह ने कहा कि देश में कई ऐसी पार्टियां हैं, जो काम के नाम पर कुछ नहीं करती हैं, पर प्रचार और प्रसार की बदौलत सत्ता में आ जाती हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जदयू ने जो काम बिहार में किया है और कोरोना काल के दौरान जो काम दिल्ली में किया, उसका कहीं कोई मुकाबला नहीं था। पर हमारे कामों को लोगों के बीच प्रचारित नहीं किया गया और उसका भी श्रेय दूसरे दलों ने ले लिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि दिल्ली में संभावनाए अपार हैं। हम उसको परिणाम में तब्दील कर सकें तो हम यहां बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे | 

इस अवसर पर आरसीपी सिंह ने दिल्ली जदयू के उन सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई सहायता से दिल्ली में 14 स्थानों पर कुल 6 लाख से ज्यादा बिहार वासियों को एक माह से अधिक समय तक भोजन उपलब्ध कराया था।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST