सीएम नीतीश के शासनकाल में अति पिछड़ा का बढ़ा मान-सम्मान

जगदीशपुर/आरा।(सूरज कुमार राठी) टाउन हॉल में महादलित और अति पिछड़ा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसका नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने किया। सम्मेलन की शुरुआत वक्ताओं द्वारा किया गया।

अति पिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार आज अति पिछड़ा एवं महादलित को सत्ता में भागीदारी दिए हैं।  उनके द्वारा अनेक योजनाएं चल रहा है जिसके चलते आज महादलित एवं अति पिछड़ा समाज में मान सम्मान बढ़ा है। महा दलित जिला अध्यक्ष जितेंद्र राम ने कहा कि नीतीश कुमार महादलित के लिए कई कार्य किए हैं जो आज तक पूरे देश में कोई नेता नहीं किया। इस दौरान सम्मेलन के माध्यम से विधान सभा में राष्ट्रीय जनतांत्रीक गठबंधन के प्रत्याशी को जित दिलाने के लिए संकल्प लिया। मौके पर अछैवर चंद्रवंशी, संजय पासवान, कमल पासवान, दशरथ राम, ललन पंडित, अशोक राम, शिव कुमार, रजक अशोक ठाकुर, धन सेठ प्रसाद, जॉर्ज राम, कुलेश्वर राम, चंदेश्वर राम, रामेश्वर राम, निर्मल राम, दिनेश शर्मा, पिंटू राम, गणेश शर्मा, कामेश्वर भीम, भगवान राम, सूरज शाह, पिंटू साह, मनोज राम, विनोद ठाकुर, विजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST