ढोंगी बाबा ने 50 महिलाओं का यौन शोषण किया और फिल्में बनाई, कई राज्‍यों तक फैला था कारोबार

नरसिंहपुर।
लोगों की अशिक्षा और अंधविश्‍वास का लाभ उठाकर कई बार ढोंगी बाबा लोगों का शोषण करते हैं। ऐसा ही मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के नांदिया गांव के साकेतधाम के ढोंगी बाबा धरमदेव उर्फ धर्मेद्रदास ने किया। वह न सिर्फ बड़े स्‍तर पर नशे का कारोबार करता था, बल्कि वह महिलाओं को चंगुल में फंसाकर उनका यौन शोषण भी करता था। ढोंगी बाबा ने महिलाओं की अश्लील फिल्में भी बनाई ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। दो किलो गांजा रखने के मामले में उसे दो दिन पूर्व जेल भेजा जा चुका है। इस दौरान पुलिस को आरोपित की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। वह करीब 50 महिलाओं और युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। 

पूछताछ के लिए पुलिस ने ढोंगी धर्मेद्रदास के करीबी रहे सेवादारों और चेलों को भी गुरुवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस को ढोंगी बाबा के मोबाइल से अश्लील वीडियो मिले हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपित के मोबाइल में 10 जीबी डाटा था, लेकिन उसने गिरफ्तारी की भनक लगने पर इसे डिलीट कर दिया था। पुलिस डाटा को रिकवर करने का भी प्रयास कर रही है।

ढोंगी की ख्याति मध्‍य प्रदेश के अलावा बिहार, उत्‍तर प्रदेश, गुजरात के भी कई क्षेत्रों तक फैल गई थी। उसने अपने प्रचार के लिए खास चेले नियुक्त किए थे, जो ढोंगी की कथित सिद्धियों का प्रचार करते थे। करीब एक हफ्ते पहले ढोंगी के मोबाइल का डेटा किसी को दिखाने के चक्कर में लीक हो गया था। 

इस बारे में मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि धर्मेद्रदास द्वारा बनाए अश्लील वीडियो व फोटो मिले हैं। महिला जांच अधिकारियों की टीम वीडियो-फोटो में शामिल महिलाओं की पड़ताल कर रही है। पड़ताल की जाएगी कि उसने कितनी नाबालिग युवतियों और महिलाओं का शोषण किया। जल्द ही जांच पूरी होगी, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST