लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के दौर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया जन सेवा - संजय सिंह


रोहतास: (रंजन कुमार)
सासाराम में चुनावी गहमागहमी शुरू हो गई है। खासकर जब सासाराम के राजद विधायक डॉ अशोक कुशवाहा के राजद छोड़कर जदयू में चले जाने के बाद अचानक राजद सीट को लेकर चहलकदमी बढ़ गई है।अपने-अपने दावे के साथ स्थानीय चेहरे सामने आने लगे हैं। सासाराम के विभिन्न चौक चौराहों पर खासकर राजद कार्यकर्ताओं के बैनर पोस्टर दिख रहे हैं। बता दें कि डॉ. अशोक कुमार के राजद छोड़कर जदयू में चले जाने के बाद राजद कोटे से इस सीट पर कई स्थानीय नेता अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं। जिसके लिए सासाराम से लेकर पटना तक के दौड़ लगाना जारी है। इस संबंध में राजद नेता संजय सिंह कहते हैं की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता इसका कारण है। जिस तरह से लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के दौर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की है। वह सर्वविदित है। चाहे परदेस से मजदूरों को घर पहुंचाना हो, या फिर भूखे को खाना खिलाना हो। सभी कार्य में राजद कार्यकर्ता सबसे आगे रहे हैं। आज भी गरीबों की मदद के लिए जहां सरकार नहीं पहुंच रही है, राजद के युवा रात दिन एक कर मदद पहुंचा रहे हैं। उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव खुद जा रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार जी सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग राजद से जुड़ना चाहते हैं। खासकर युवा अब प्रदेश में युवा नेतृत्व चाहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST