मूर्ति विसर्जन दौरान हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

MADHUBANI:
जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के खैरी टोला गांव में कृष्णाष्टमी पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के समय कुछ बच्चों में आपसी विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। हालांकि, मामला शांत हो गया था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर मामले ने तूल ले लिया और विवाद बढ़ गया।

 इसके बाद एक पक्ष से चार-पांच गांवों के लोगों ने हूजूम बना कर दूसरे पक्ष के लोगों के घर लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इस मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी में चल रहा है। हालांकि, अब स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में कैंप कर रही है। प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST