भाजयुमो के विधानसभा बैठक में लिए गए कई निर्णय


चितरंजन सेंगर 

खगड़िया: जिले के धुतौली शक्ति केंद्र पर भाजयुमो की बेलदौर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सुमन चौरसिया व संचालन भाजयुमो के मिथिलेश शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया मौजूद थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो पार्टी स्तर पर हमेशा आगे बढ़कर कार्य कर रही है। चाहे वो रक्तदान हो या पार्टी का वर्चुअल रैली सभी में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना नए-नए युवा पार्टी में जुड़ रहे हैं। जिससे संगठन और मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस मौके पर मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि भाजयुमो नई उर्जा के साथ कार्य कर रही है। खगड़िया बिहार में अव्वल स्थान प्राप्त करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, पार्टी कार्यकर्ता विवेक सिंह, शशि गुप्ता, नवीन कुमार, मनोज सिंह, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST