नन्दकिशोर दास बने राष्ट्रीय दुसाध महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता


बेगूसराय- हरेराम : राष्ट्रीय दुसाध महासभा का नन्दकिशोर दास राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गये। गुरुवार को इसकी जानकारी राष्ट्रीय दुसाध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले के मंझलापुर लाखो के रहनेवाले नन्दकिशोर दास को महासभा में शामिल होने पर संगठन को काफी बल मिलेगा। क्योंकि उन्हें अठारह वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव होने के कारण सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका पुख्ता सबूत है कि नवमनोनीत राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर से संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय में पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में लोगों को मुफ्त में कानूनी सलाह देने के साथ लोक अदालत में विवादों का समझौता करवाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनकी कर्मठता और इमानदारी से संगठन में मजबूती के साथ आगे बढने में बल मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST