खेत की जुताई कर रहे पैक्स अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

KAIMUR : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के बधार में खेत की जुताई कर रहे मोकरी पैक्स अध्यक्ष के भाई पुतुल सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह की भूमि विवाद में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने भूमि विवाद में रामेश्वर सिंह और उनके चार सहयोगियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एसपी को भी घटना की जानकारी दी है।

मोकरी के पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह बताते हैं कि मृतक पुतुल सिंह मेरे भाई थे। 4 बीघा जमीन मेरे भाई के साथ 4 लोगों ने मिलकर 3 साल पहले खरीदी थी। जिसका रसीद भी हम लोगों के पास प्रत्येक साल कटता है। मेरा भाई आज खेत की जुताई कर रहा था। तभी रामेश्वर सिंह अपने 5 साथियों के साथ आए और मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली मेरे भाई को लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इनके साथ रहे तीन लोग भागने लगे तो उनके ऊपर भी फायरिंग की गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया भूमि विवाद चल रहा था। मोकरी पैक्स अध्यक्ष के भाई पुतुल सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह हैं जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनके भाई ने आरोप लगाया है कि बगल गांव के ही रामेश्वर सिंह सहित कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST