दग्रेटभीमआर्मी बासोपट्टी मास्क साबुन हैडवास वितरण के साथ कर रहे सेनेटाइज।


मधुबनी:- ( नवीन नायक) मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के डामू पंचायत मे दग्रेटभीमआर्मी बासोपट्टी टीम के द्वारा पंचायत के लोगो को जागरूक कर कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क ,साबून, हैंडवॉश जरूरतमंद लोगो के बीच वितरण करने के साथ साथ सेनेटाइज करने का भी काम किया गया।

जिसका नेतृत्वकर्ता  जिला उपाध्यक्ष सुधीर बबलू प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र कुमार वीरू प्रखंड महासचिव संजय कुमार पासवान प्रखंड उपाध्यक्ष मंजय पासवान ने संयुक्त रूप से बताया यह कार्य आज 6 अप्रैल को शुरुआत कर दी गई हैं


जो बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अलग- अलग पंचायतो मे अगले 7 दिनो तक लोगो के बीच साबुन मास्क हैंडवाश वितरण के साथ साथ सेनेटाइज कर लोगो को जागरूक करने का काम चलता रहेगा। इस कार्य मे दग्रेटभीमआर्मी के कार्यकर्ता  विकी कुमार राम सुनील आर्यन महेश कुमार गणेश कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST