किसानों ने धान के बोरी में लगाई आग। किसान महासंघ करगहर प्रखंड कार्यालय पर धान में लगाई आग।


रंजन कुमार (सासाराम)
धान खरीदारी नहीं होने से नाराज किसानों ने आज रोहतास जिला के करगहर के प्रखंड कार्यालय पर किसान महासंघ के बैनर तले धान को जलाकर विरोध दर्ज किया। किसान महासंघ के नेता रामाशंकर सरकार के नेतृत्व में किसानों का जत्था करगहर प्रखंड कार्यालय पर सरकार विरोधी नारे लगाए। यह लोग बोरे में धान लेकर ब्लॉक पहुंचे तथा ब्लॉक परिसर के समक्ष धान का बोरी रखकर उसमें आग लगा दिया। जमकर नारेबाजी भी की इन लोगों का कहना है कि सरकार 15 नवंबर से ही धान खरीद की सिर्फ योजना बना रही है। आज फरवरी महीना का एक पखवारा बीतने को है। लेकिन अभी तक किसानों के धान अधिप्राप्ति की रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। किसानों को औने-पौने दाम में अपनी फसल बेचने पर रहे हैं।उसी के खिलाफ वे लोग अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST