वनगुरुवा में एसएसबी ने बांटे कम्बल,सोलर लाइट लैंप।

 गया: (संजय सुमन केशरी) बाराचट्टी सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार ई कंपनी बीबी पेसरा के सहायक कमाण्डेन्ट श्री नागेश्वर दास के नेतृत्व में जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र वनगुरुवा,नकटैया,व डोभचुवा में घर घर जाकर गरीब असहाय व जरूरतमंदो को कम्बल,सोलरलैंप,पेन,डिक्शनरी,आदि का वितरण किया।वही श्री नागेश्वर दास ने बताया कि सेवा,सुरक्षा,बंधुत्व के भावना से सदैव जनता के बीच सेवा करना हम सशस्त्र सीमा बल के जवानों के लिए गर्व महसूस होता है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST