महिला का सिर कटा हुआ धड़ बरामद। कल महिला का कटा हुआ सिर हुआ था बरामद।

रंजन कुमार (सासाराम)
रोहतास जिला के बड्डी ओपी क्षेत्र के पनारी से कल जिस महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। उसका बाकी धड़ (शरीर) आज पुलिस ने पनारी घाट के पास से ही बरामद कर लिया। महिला कि पहचान फूला देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हत्या का आरोप फूला देवी के दूसरे पति लालबाबू बिंद पर ही लगा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि फूला देवी का मायका दरीगांव थाना क्षेत्र के कादिरगंज में था। 
इसकी पहली शादी धौढांड में हई थी। लेकिन शादी के बाद फुला अपने पहले पति को छोड़कर चेनारी के डेवरिया के लालबाबू बिंद के साथ रहने लगी थी। बताया जाता है कि लालबाबू बिंद की पहली पत्नी मर चुकी थी, तो वह फूला देवी के साथ रहने लगा था। दोनों की अधिकृत शादी नहीं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से आशिक मिजाज लालबाबू बिंद का गांव के ही एक विधवा महिला से संपर्क हो गया था। जिसका फूला देवी विरोध करती थी। इसी विरोध का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा और फूला की गला काटकर हत्या कर धड़ को एक जगह तथा सिर को दूसरे जगह भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST