टुडे बिहार न्यूज के खबर का असर ! हरसिद्धि थाना के रिश्वतखोर दरोगा सस्पेंड , जेल भी जाएगा

मोतिहारी। जिले हरसिद्धि थाना के दरोगा रामदेव महतो का रिश्वत लेते वीडियो टुडे बिहार न्यूज पर दिखाए जाने के बाद एसपी नवीन चंद्र झा ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सस्पेंड कर गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। एसपी के आदेश के बाद उक्त दरोगा को और दरोगा के दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा रामदेव महतो का दलाली कोई और नही बल्कि घीवढार पंचायत का सरपंच था। 

मिली जानकारी के मुताबिक हरसिद्धि के घिउवाढार पंचायत के लौकरिया गांव से जुड़े कांड संख्या  3/20 में कार्रवाई के लिए रिश्वत लेने की बात बताई जा रही थी। खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने पूरे मामले को जांच का आदेश दिया और अविलंब कार्यवाई की।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST