Jharkhand Election 2019 Voting LIVE: तीसरे चरण का मतदान जारी, 9 बजे तक 13 प्रतिशत वोटिंग

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों वोटिंग जारी है। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान हो रहे हैं। इस दौरान 9 बजे तक 13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं शेष 12 सीटों के पोलिंग स्टेशनों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान होंगे। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं शेष 12 सीटों के पोलिंग स्टेशनों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी।
12 Dec,2019
  • 09:31 AM

    रांची में 10.64% मतदान

     सिल्ली :- 16.35%
     
    खिजरी:- 16.25%
     
    रांची:- 10.64%
     
    हटिया:- 11.40%
     
    कांके:- 13.64%
  • 09:30 AM

    कहां कितनी फीसद मतदान

     बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र:- 15.90%
    बरही विधानसभा क्षेत्र:-13.08%
    माण्डू विधानसभा क्षेत्र:-14.20%
    हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र:- 10.27%
  • 09:30 AM

    12.89 फीसद मतदान

     झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 12.89 फीसद मतदान।
  • 09:01 AM

    सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

     तीसरे चरण में भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कई क्षेत्र नक्सल प्रभावित तथा हजारों बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं, इसे ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
  • 08:20 AM

    वोट डालने के लिए कतार में लोग

    झारखंड विधानसभा चुनाव: विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान बोकारो में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में लोग।
     
  • 07:55 AM

    दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीरा यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
  • 07:53 AM

    नतीजे 23 दिसंबर को

    16 दिसंबर को 15 सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान होगा। 16 सीटों के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित होंगे।
     
  • 07:52 AM

    मतदान जारी

    झारखंड विधानसभा चुनाव: चतरा में मतदान केंद्र संख्या 82 पर मतदान जारी है। राज्य के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।
     
  • 07:49 AM

    पिछले दो चरणों में 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं

    पिछले दो चरणों में झारखंड विधानसभा की कुल 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को संपन्न हुआ था।
     
  • 06:47 AM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोटिंग के लिए अपील की

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोटिंग के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज होगा।अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मैं अपने युवा दोस्तों से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं।
  • 06:42 AM

    मतदान शुरू

     झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू। 
     
  • 06:33 AM

    17 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान

     झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर तैयारी चल रही है। राज्य के 17 विधानसभा क्षेत्रों आज मतदान होंगे।
  • 06:29 AM

    मतदान केंद्र का दृश्य

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रांची के सेंट ऐनी स्कूल में एक मतदान केंद्र का दृश्य। 
  • 06:27 AM

    झारखंड विधानसभा चुनाव

     झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST