सीतामढ़ी। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के समर्थन में 37 हिंदूवादी संगठन एकसाथ सड़कों पर उतर आए हैं। माता जानकी स्थान मंदिर से संगठनों ने मार्च निकाला। शहर के विभिन्न इलाकों में सीएए व एनआरसी के समर्थन में लोग नारे लगा रहे हैं, भारत माता के जयकारे लग रहे हैं।
मार्च को लेकर पुलिस व प्रशासन काफी सतर्क है। शहर के अमूमन सभी चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी भी घूम रहे हैं। वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचने पर मार्च को प्रशासन ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी। लिहाजा, वहीं से लौट जाना पड़ा। सदर एसडीओ कुमार गौरव व सदर डीएसपी डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र ने जुलूस को वापस कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि आगे बढ़ने की अनुमति नहीं ली गई थी। जानकी स्थान से सोनापट्टी, महंथ साह चौक मुख्य पथ होते हुए वीरकुंवर सिंह तक मार्च निकला।
एक टिप्पणी भेजें