लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान ने की प्रेस वार्ता। बिहार विधानसभा चुनाव में 119 सीटों पर पेश की दावेदारी।

सासाराम( रंजन कुमार ) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी ने 119 सीटों पर अपनी दावेदारी की है तथा इस पर तैयारी भी शुरू कर दी है। यह कहना है लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान का। उन्होंने आज सदस्यता अभियान को लेकर सासाराम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बाद में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहां की बिहार में जिन-जिन सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के विधायक हैं। उन तमाम सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी दावा करेगी तथा उसे सभी सीटों पर पराजित करेगी। उन्होंने आज सासाराम में कहा की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में 50 हज़ार सदस्य बनाएगी और उसके लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है। रोहतास जिला के नोखा, बिक्रमगंज के अलावा चेनारी पर भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रंजन कुमार भी उपस्थित हुए।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST