आमरण अनशन कर रहे कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, पीएमसीएच में कराया गया भर्ती

पटना. नवादा और औरंगाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलवाने की मांग को लेकर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आमरण अनशन कर रहे हैं। अनशन के चौथे दिन कुशवाहा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्रशासन ने पीएमसीएच में भर्ती कराया। 

शुक्रवार शाम को कुशवाहा की तबीयत खराब होने की सूचना पर पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी डॉक्टरों की टीम के साथ मिलर स्कूल पहुंचे। उनके साथ कई थाने की पुलिस भी थी। डॉक्टर के समझाने पर कुशवाहा पीएमसीएच जाने को तैयार हुए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं अनशन खत्म नहीं करूंगा। भले ही मुझे पीएमसीएच ले जाया जाए। जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होती अनशन जारी रहेगा। 

सिविल सर्जन ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति बिगड़ गई है। वह डायबिटीज के रोगी है, जिसके चलते अधिक परेशानी हो रही है। शरीर में पोटेशियम और सोडियम का स्तर भी कम हो गया है। उन्हें एक नई बीमारी जॉन्डिंस लग गई है। इसके चलते अनशन पर रहना उचित नहीं है। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी में रखना जरूरी है। अगर वह अस्पताल में भी अनशन जारी रखते हैं तो उन्हें इंट्रावीनस ग्लूकोज देना पड़ेगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST