जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मरांडी ने सिविल कोर्ट पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

 
गया। जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मरांडी ने गया सिविल कोर्ट में देर शाम पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। वर्ष 2022 में जमीन विवाद में मारपीट की घटना में बेल टूटा हुआ था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला विनोद मरांडी के खिलाफ गुरारू थाना में कांड संख्या 232/22 दर्ज था। इस मामले में इनका बेल टूटा हुआ था। जिसमें धारा 379, 341, 323 आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मौके पर सिटी डीएसपी पीएन साहू ने कहां कि जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मराड़ी ने कोर्ट में आकर आत्मसमर्पण किया है। इस संबंध में जन अधिकार पार्टी के विनोद मरांडी के पुत्र मिंटू वर्मा ने बताया कि गुरारू थाना में कांड संख्या 232/22 दर्ज थी। इस मामले में उनके पिता आरोपी थे और उनका बेल टूटा हुआ था। बुधवार को उन्होंने सिविल कोर्ट पहुंच कर आत्मसमर्पण कर किये है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST