जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश


मुजफ्फरपुर:
बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। मौत की वजह शराब पीना बताया जा रहा है। पूरा मामला सरैया थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत स्थित रेपुरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात अचानक मौतों से हड़कंप मच गया। हालांकि, अब तक चार मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मृतकों में मुन्ना सिंह (32) और अवनीश सिंह (35) समेत चार लोग शामिल हैं। विपुल शाही की हालत गम्भीर बनी हुई है।

घटना को लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शराब का सेवन करने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार देर रात ग्रामीणों के एक समूह ने गांव में शराब पार्टी का आयोजन किया था। आधा दर्जन लोग शामिल हुए थे।

बताया जा रहा कि गांव में आयोजित पार्टी में कई लोग शामिल हुए, इस दौरान शराब भी पी गई। इसमें मुन्ना सिंह, अवनीश सिंह और विपुल भी शामिल हुए थे। देर रात जब ये लोग अपने घर आए तो इनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर पार्टी में शामिल सभी लोग काफी डर गए। लोगों ने सभी को सरैया और इसके आसपास निजी अस्पतालों में भर्ती कर चोरी छिपे इलाज कराया। हालांकि, पांच लोगों की मौत हो गई। एक शख्स की हालत गम्भीर बनी हुई है, डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि गंभीर अवस्था विपुल शाही को शहर के किसी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। सरैया एसडीपीओ से जांच कर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि गांव में शराब कहां से लाई गई थी और किसने सप्लाई की थी। इसे लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

मृतकों की सूची

1. मिठू सिंह उर्फ अवनीश सिंह पिता स्व. अवधेश सिंह

2. मुन्ना सिंह पिता चंद्रिका सिंह, रुपौली, सरैया

3. विपुल शाही, बिसरपत्ति

4. धीरेश कुमार सिंह उर्फ गोलटू स्व. कैलाश सिंह, रुपौली

5. अविनाश कुमार विकास मित्र रुपौली

6 महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

6 महीने पहले भी जहरीली शराब पीने से कटरा और मनियारी में पांच लोगों की मौत हुई थी। मामले में कटरा थानेदार और सीआई मिथिलेश झा को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद मनियारी थानेदार को भी लाइन हाजिर किया गया था। घटना में शामिल मुख्य शराब धंधेबाज मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।



Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST