Bihar Panchayat First Phase: औरंगाबाद में बूथ संख्‍या 144 और 145 पर चली गोलियां, DM-SP कर रहे कैंप, पांच गिरफ्तार


 बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 10 जिलों के 12 प्रखंड में सुबह 7 बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े दिख रहे हैं। मतदाता शाम को पांच बजे तक मतदान कर सकते हैं। इसके लिए 2119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि कहीं पर ईवीएम तो कहीं बायोमेट्रिक की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। इसी बीच जानकारी मिली है कि औरंगाबाद जिले के बिसैनी गांव में पथराव और फायरिंग की वजह से मतदान बंद हो गया है।

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान मास्क लगाना जरूरी है। जो व्यक्ति बिना मास्क के मतदान केंद्र आएगा उससे 50 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

औरंगाबाद के बिसैनी गांव में गोलीबारी की घटना में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुखिया प्रत्याशी के पति पंकज यादव, वार्ड सदस्य प्रत्याशी इस्तेखार शाह, अरुण पासवान- पहरमा, मो मुनाजिर- बिसैनी और सुनील शर्मा-बिसैनी। मुखिया प्रत्याशी के पति पर हंगामा करने और बूथ लूटने का आरोप है। इसकी डीएम सौरव जोरवाल ने पुष्टि की है।

बिसैनी गांव में मतदान के दौरान बवाल, मतदान बंद

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिसैनी गांव में मतदान के दौरान बवाल हो गया। यहां पथराव के साथ ही गोली चली जिसके कारण मतदान बंद हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ईंट लगने की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST