16 वर्ष की लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए चार बदमाश और फिर बारी-बारी से...

सीतामढ़ी।
जिला के परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक नाबालिग लड़की को चार मनचले उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना पहली मार्च की बताई गई है। इस मामले में लड़की के पिता ने परिहार थाने में उन चारों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि चारों बादमाश लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए। चारों ने उसके साथ बारी-बारी से उसे साथ दुराचार किया। फिर पीडि़ता को उसके घर के पास छोड़ गए। उन चारों की पहचान राजा कुमार, गुंजेश कुमार, मिश्रीलाल एवं नंदन कुमार के रूप में की गई है।


आवेदन में कहा गया है कि देररात सभी आरोपी पीडि़ता के घर में घुस आए। उसका मुंह बंद किया और घर से उठा ले गए। पीडि़ता ने स्वजनों को आपबीती सुनाई। मामले को लेकर गांव में अगले दिन पंचायत भी हुई। लेकिन, आरोपितों ने पंचायती नहीं मानी। पंचायती के बाद चारों आरोपित गांव छोड़ भाग निकले। इस घटना के बाद से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST