रिटायर्ड अफसर के घर 5 अपराधियों का तांडव, विरोध पर मित्र शिक्षक और अफसर पर बरसाया खंती

दरभंगा में 5 डकैतों ने बुधवार देर रात रिटायर्ड अफसर के घर में घुसकर तांडव मचाया। डकैतों ने लूटपाट का विरोध करने पर उनके दोस्त (रिटायर्ड शिक्षक) की हत्या कर दी। साथ ही रिटायर्ड अफसर को भी घायल कर दिया। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियार गांव की है। डकैत घर के अलमारी में रखे 37 हजार रुपए नगद, 2 चेक और जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार 5 अपराधी डकैती करने रिटायर्ड अफसर गणपति झा के घर घुसे थे। विरोध करने पर गृहस्वामी और उनके दोस्त पर खंती से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसियारी गांव निवासी मुनि चौपाल के रूप में हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार रिटायर्ड होने के बाद गणपति झा गांव आ गए थे। 3 साल पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। 2 बेटे हैं। इनमें से एक BDO और दूसरे इंजीनियर हैं। यहां अकेले होने के कारण उन्होंने अपने दोस्त मुनि चौपाल को रहने के लिए बुलाया था। बुधवार रात दोनों खाना खाकर खो गए थे। तभी 5 अपराधियों ने घर के दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST