जगदीशपुर: प्रतिमा सिंह ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण, जाना हालचाल


आरा/जगदीशपुर:
जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई, तो निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड के ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं। इसी कड़ी में भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत हरिगांव पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी सिंह ने सोमवार को गरीब असहाय के बीच कंबल का वितरण किया। कुल दुल्हीनगंज वार्ड संख्या दो में सौ गरीबों को कंबल दिया गया। प्रतिमा कुमारी सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों को कंबल दिया गया। ठंड से किसी की परेशानी न हो इसलिए मैं कंबल का वितरण कर रही हूँ। ताकि कोई गरीब का जान ठंड से नहीं जाए। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों का हालचाल भी जाना साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों के लिए हर संभव मदद करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST