नमन: मुंबई में 26/11 हमले में शहीद जवानों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

जगदीशपुर। (भोजपुर)।
नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला परिसर में स्वयंसेवी संस्था भारत जन्मभूमि जनजागरण मंडल की ओर से 12वीं वर्षगांठ पर  मुंबई में 26/11 हमले में शहीद हुए देश के जांबाज जवानों व आम नागरिकों की याद में कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने 12वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन करते हुए कहां की देश की रक्षा में अपने प्राण गंवाने वाले शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमें अपने देश के शहीदों का सम्मान करना चाहिए व उनके याद में कार्यक्रम कर रूबरू होना चाहिए। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करने के पश्चात आतंकवाद को मिटाने के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम की गगनभेदी नारा लगाया। श्रद्धांजलि सभा की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष अमन इंडियन ने किया। मौके पर संस्था के सदस्य नंदजी, लल्लू कुमार, रितिक रौशन, मुकेश चौधरी, अमन भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST