सीएम नीतीश का रैली से मिलेगी कई जानकारियां, आम लोगों से रैली में शामिल होने की अपील

जगदीशपुर। जदयू महिला जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने कहा कि सोमवार को सीएम नीतीश कुमार का वर्चुअल रैली ऐतिहासिक होगा। इस वर्चुअल रैली को लेकर जदयू महिलाएं व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से आग्रह किया है कि आज साढ़े ग्यारह बजे इस वर्चुअल रैली को सुनने के लिए जरूर समय निकालें।


संडे संवाद फेसबुक कार्यक्रम के तहत सुषुमलता ने पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि वर्चुअल रैली को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के समस्त कार्यकर्ता व आम लोग इससे जुड़ कर बिहार के विकास के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं। इस रैली में निश्चित रूप से शामिल होने की अपील की। लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि रैली का प्रसारण पार्टी के अपने डिजिटल पोर्टल जदयू डॉट कॉम से होगा जिससे आप सीधे जुड़ जाएंगे। रैली पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के फेसबुक एवं टीवी न्यूज़ चैनल समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से भी लाइव दिखा जा सकेंगे।

रैली में सबसे ज्यादा लोगों की भागीदारी: मनजी

जगदीशपुर।  जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने कहां की जगदीशपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्चुअल रैली में पार्टी के कार्यकर्ता व आप लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ता व आम लोग मुख्यमंत्री का वर्चुअल रैली को देखेंगे। उन्होंने बताया कि जगदीशपुर प्रखंड से इस रैली में सबसे ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST