ऑटो ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर , मौके पर ही वृद्ध की मौत, अस्पताल में जुटे मृतक के परिजन व थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी

नवादा: (मोनू कुमार मुन्ना) पटना-रांची रोड एनएच- 31 पर शुक्रवार की दोपहर रजौली थाने के हरदिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो द्वारा बाइक में पीछे से टक्कर मार दिए जाने से बाइक पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक अरविंद कुमार भी इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मृतक रजौली थाने के बंधनछपरा गांव का सुदामा यादव था। जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास थी। जो अपने निजी कार्य से झारखंड के कोडरमा जा रहे थे। 
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी एएसआई गिरधारी साहनी के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ऑटो भागने में सफल रहा। 
वहीं पुलिस ने वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी गई है। मृतक के परिजनों के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST