बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी एनडीए का थामेंगे दामन या बनाएंगे तीसरा मोर्चा? 2 को होगा फाइनल

पटना: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अब 2 सितंबर को अपनी पार्टी के नए दल के साथ गठबंधन के संबंध में घोषणा करेंगे। पहले 30 अगस्त को उनकी पार्टी की होने वाली बैठक किन्ही कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी अमरेंद्र त्रिपाठी ने दी है। 

कुछ दिनों पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि अभी सभी दलों से बातचीत हो रही है। बसपा, एनसीपी, एमआई एम, वामसेफ से लेकर यशवंत सिन्हा के लोगों से भी बातचीत चल रही है। सभी मेरे नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहते हैं। तीसरे मोर्चे की तैयारी भी हो रही है। कहा कि कांग्रेस के भी कई लोगों की यही राय है। 

मांझी ने कहा कि हम की नीतियों से जो दल सबसे करीब होगा उसके साथ ही गठबंधन किया जाएगा। कहा कि महागठबंधन में वापसी का कोई सवाल नहीं है। सीएम नीतीश कुमार जिन क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं, उसके लिए उनकी बड़ाई करते हैं एवं उनको धन्यवाद देते हैं। 

एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि राजद का दलित प्रेम दिखावा है। राजद के उदय नारायण चौधरी के कारण ही उनको मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। तेजस्वी यादव ने भी आरक्षण को बचाने के लिए दलित विधायकों की एकता में बाधा डाली थी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST