दो पक्षों के विवाद में चली गोली, पड़ोस की महिला हो गई घायल

बेगूसराय- हरेराम दास : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान चली गोली। वहां मौजूद पड़ोस की एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां महिला इलाज चल रहा है। उधर दोनों पक्षों के बीच विवाद में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस गांव पहुंची एवं स्थानीय लोगों व घायल महिला के परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़ी एघु गांव में सोनू ठाकुर तथा सुजीत उर्फ भोला के बीच बीते कुछ दिनों से पैसे-लेन देन व किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी  के बाद विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी क्रम में किसी एक पक्ष के द्वारा गोली फायरिंग की गई , जो गांव के दिनेश रजक की पत्नी सीता देवी को गोली  लग गई । गोली महिला के बाया पैर के जांघ में लगी। मिली जानकारी के मुताबिक सीता देवी अपने छत पर कपड़ा उतारने के लिए गई हुई थी । इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद कहासुनी हो रहा था तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी। वही छत पर कपड़ा उतारने वक्त महिला को गोली लग गई। हालांकि सूत्रों के माध्यम से बताया जाता है कि भोला के द्वारा फायरिंग की गई है। फिलहाल समाचार प्रेषण तक गोली चलने का कारण स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
इधर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। गोली किसने मारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि गोली से घायल महिला का बयान आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST