ईंट भट्ठा पर काम करनेवाली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में पूर्व प्रमुख के पति समेत पांच गिरफ्तार, चंदन की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने मनेर थाना घेरा

BIHTA : पटना से सटे मनेर में पुलिस ने ईंट भट्ठे पर काम करनेवाली एक आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कुमार पूर्व प्रमुख के पति के साथ साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व वर्तमान सांसद के रिश्तेदार बताए जाते हैं। वैसे तो पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन चंदन की गिरफ्तारी के साथ ही इलाके के लोगों ने थाने का घेराव कर चंदन की रिहाई की मांग की।




इस दौरान आरोपी चंदन कुमार की पत्नी पूर्व प्रमुख स्वीटी कुमारी ने बताया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव के करण मेरे पति को गलत तरीके से फंसाया गया है। पूर्व प्रमुख पति की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित लड़की ने हमारे पति को पहचानने से इनकार किया है। फिर भी पुलिस जबरन मेरे पति को फंसाने की साजिश रच रही है। अगर हमारे पति ने इस प्रकार की गंदी हरतक की है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और वे अगर दोषी पाए जाते हैं तो फांसी की सजा दे दें, मुझे मंजूर होगा, लेकिन पुलिस ने साजिश के उन्हें फंसाया है। इसकी जांच हो।

आपको बता दें कि राजधानी पटना से सटे मनेर थानाक्षेत्र के व्यापुर स्थित सोना ईंट भट्टे पर एक आदिवासी नाबालिग से गुरूवार की रात मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। सोना ईंट भट्ठा भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के समधी राजेंद्र सिंह की है, जिसके बाद समधी के पुत्र सहित सात लोगों पर नाबालिक लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़िता के साथ घटना के 24 घंटे के बाद फर्द बयान पर मनेर थाना में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित चार लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में सांसद के समधी के पुत्र सहित सात लोगों के नाम आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर दानापुर एएसपी विनीत कुमार और सिटी एसपी पश्चिम अशोक मिश्रा खुद मामले की जांच कर कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST