छात्र राजद के प्रदेश सचिव मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रोहतास: (रंजन कुमार) राजद के छात्र नेता मनोज यादव की रोहतास में हत्या कर दी गई है। रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के कैथहर में यह वारदात हुई है। मृतक मनोज यादव बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर के निवासी थे। पहले तो ऐसा प्रतीत हुआ कि सड़क दुर्घटना में मनोज की मौत हुई है। लेकिन शव देखने से परिजनों ने स्पष्ट किया कि  गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
बता दें कि यह इलाका रोहतास तथा बक्सर का सीमावर्ती क्षेत्र है। रात में वह बाइक से अपने घर से निकले थे। लेकिन फिर खबर आई कि मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST