सासाराम में दिख रहा 'जनता-कर्फ्यू' का असर। सड़कों पर पसरा है सन्नाटा।


रंजन कुमार (सासाराम)
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का असर सासाराम में भी व्यापक पैमाने पर देखा जा रहा है। सासाराम की सभी प्रमुख सड़के सूनी पड़ी हैं। दुकानें बंद हैं। आवाजाही लगभग ठप है। सासाराम का रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा है। बस अड्डो में कोई नहीं है। सड़क पर एक्के दुक्जे के लोग नजर आते भी हैं, तो बहुत जरूरी काम से ही निकलने वाले दिख रहे हैं। इस प्रकार कह सकते हैं कि पूरा सासाराम में जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल है। और लोग अपने घरों में सिमटे हुए हैं। पीएम मोदी के आह्वान पर सुबह के 7 बजे से रात के 9 बजे तक का यह जनता कर्फ्यू सासाराम में सफल होता दिख रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST