उपमुख्यमंत्री का OSD गिरफ्तार: मनोज तिवारी बोले, AAP ने दिल्ली की जनता के साथ किया विश्वासघात, मनीष सिसोदिया ने दी ये सफाई

नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार रात को दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लेने पर भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि AAP ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है। इस पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ओएसडी को तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलाए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे गिरफ्तारी की टाइमिंग से दिक्कत है।

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर जन्मी पार्टी भ्रष्टाचार में खत्म होगी। उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसाेदिया का एसओडी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल चुप क्यों हैं। वहीं भाजपा के सांसद परवेश वर्मा ने एसओडी को रिश्वत लेने पर कहा है कि यह पैसा शाहीन बाग की बिरयानी में काम आ रहा था। अधिकारी उनको पैसा लाकर दे रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST