एक मार्च की होने वाली सम्मेलन में एक हजार से ऊपर जदयू कार्यकर्ता पटना पहुचेंगे:विजय कुमार सिन्हा।

गया: (संजय सुमन केशरी) बाराचट्टी सोभ बाजार पार्टी कार्यलय में जनता दल यू की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के अध्यक्षता हुई।जिसमे 1 मार्च को प्रस्तावित गाँधी मैदान पटना में होने वाली  सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा किया गया।जिसमें प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेदारी दिया गया की पंचायत कमेटी एवं बूथ स्तरीय पंचायत अध्यक्ष व सचिव के साथ साथ जदयू के सक्रिय सदस्यों को सम्मेलन में जाना है.
ताकी पार्टी के सिंद्धान्तों तथा सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जाए।प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक मार्च को पटना गांधी मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में बाराचट्टी प्रखंड से लगभह एक हजार से ऊपर पार्टी कार्यकर्ता एवं सक्रिय सदस्य शामिल होंगे।बैठक में महिला जिला अध्यक्ष पूनम देवी,प्रखंड महिला अध्यक्ष रिंकू देवी,जिला महासचिव आलोप सिंह चद्रवंशी,जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद, राम विलास विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद माँझी,जगदीश यादव,अरविंद विश्वकर्मा,हरि माँझी,राजेन्द्र मेहता,देवनारायण यादव,सुनील दास, आशीष कुमार,रीना देवी,कुमकुम देवी,पिंकी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST