प्रियंका का आरोप- पुलिस ने गला दबाकर मुझे धकेला, फेसबुक पोस्ट लिखने पर गिरफ्तार पूर्व आईपीएस के परिवार से मिलने से रोका

DESK: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ दौरे पर हैं। स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर  पर मोदी सरकार और राज्य की अन्य विपक्षी पार्टियों का मुखर विरोध किया। कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। 
लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें रोका गया। उनका गला दबाकर पुलिस वाले ने रोका और पकड़कर धकेला गया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस (up police) ने गिरफ्तार कार्यकर्ता सदफ जफर के परिवार से मिलने से रोक दिया था। इससे पहले भी प्रियंका गांधी को मेरठ में पुलिस ने रोक दिया था जब वह प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारवालों से मिलने के लिए पहुंची थी।  प्रियंका गांधी लखनऊ में कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता सदफ जफर के परिवार से मिलने के लिए निकल गईं। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST